Tuesday, June 9, 2026
Home बिहारक्रिकेट BCA Senior Men’s Cricket Tournament में मुंगेर से हारा भागलपुर

BCA Senior Men’s Cricket Tournament में मुंगेर से हारा भागलपुर

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 29 अप्रैल। बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बीसीए सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप जी के तहत 29 अप्रैल यानी सोमवार को खेले गए मुकाबले में मुंगेर ने भागलपुर को 80 रनों से पराजित किया।

स्थानीय बरौनी फर्टिलाइजर मैदान पर खेले गए मुकाबले में मुंगेर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 50 ओवर के मैच में मुंगेर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 252 रन बनाए और भागलपुर को 253 रनो का लक्ष्य दिया। मुंगेर की ओर से अनमोल विश्वास ने 57 रन की पारी खेली और अमित कुमार ने 38 रन की पारी खेली। भागलपुर की ओर से सचिन ने 4 विकेट प्राप्त किये और अभिषेक ने 3 विकेट प्राप्त किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भागलपुर की टीम निर्धारित 50 ओवर के मैच में 42.4 ओवर में सभी विकेट खो कर 172 रन पर सिमट गई और इस तरह से मुंगेर ने इस मैच को 80 रनों से जीत लिया। सचिन ने 41 रन और वीरू सिंह 37 रन की पारी खेली। मुंगेर की ओर से राजीव रंजन प्रसाद ने 4, गोविन्द देव चौधरी ने 2 और सैयद गुलरेज़ ने 2 विकेट प्राप्त किये। इस तरह से मुंगेर ने यह मैच 80 रनों से जीता।

मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार मुंगेर के राजीव रंजन प्रसाद को शंकर देव चौधरी और रवि जी ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।


अंपायर के रूप में सनी कुमार और रवि कुमार थे और स्कोरर के रूप में विश्वजीत और राम थे।

इस अवसर पर बेगूसराय टीम के मैनेजर प्रतीक भानू, बेगूसराय टीम के कोच दिलजीत कुमार, निराला कुमार, शोबित पासवान सहित कई लोग मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.