Saturday, June 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट Madhubani District Cricket League में झंझारपुर क्रिकेट क्लब 69 रन से जीता

Madhubani District Cricket League में झंझारपुर क्रिकेट क्लब 69 रन से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी जिला क्रिकेट संघ द्वारा स्थानीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बेलाही के मैदान पर आयोजित मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में झंझारपुर क्रिकेट क्लब, झंझारपुर और टाउन क्रिकेट क्लब रेड, मधुबनी को 69 रन से पराजित किया।

आज का मैच खराब मौसम के कारण देर से शुरू हुई जिसमें झंझारपुर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्णायकों के द्वारा 25 ओवर का मैच करवाने का निर्णय लिया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए झंझारपुर क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 25 ओवर के मैच में 21.4 ओवर खेलकर अपने सभी 10 विकेट खोकर 205 रन बनाया। झंझारपुर क्रिकेट क्लब की ओर से राहुल झा ने 8 रन, सुमन कुमार ने 5 रन, प्रिंस कुमार ने 13 रन, अंकित झा ने 72 रन, आदित्य राज ने 29 रन, नितीश ने 15 रन, लक्ष्मण ने 22 रन, युवराज झा ने 2 रन और आशीष झा ने नाबाद 2 रन बनाया।

वहीं गेंदबाजी में टाउन क्रिकेट क्लब रेड, मधुबनी की ओर से मुकेश कुमार ने 41 रन देकर 3 विकेट, उज्ज्वल राज ने 24 रन देकर 2 विकेट, कुमार संघर्ष सिद्धि ने 28 रन देकर 2 विकेट तथा विवेक और गौरव सिंह ने एक एक विकेट लिये।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी और 205 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टाउन क्रिकेट क्लब रेड, मधुबनी ने 22 ओवर खेल कर अपने सभी 10 विकेट खोकर 136 रन बनाया।

टाउन क्रिकेट क्लब रेड की ओर से बल्लेबाजी मे मुकेश कुमार ने 10 रन, विवेक ने 40 रन, गौरव सिंह ने 40 रन और चिराग कुमार ने नाबाद 6 रन बनाये।

गेंदबाजी में झंझारपुर क्रिकेट क्लब की ओर से अंकित झा ने 19 रन देकर 3 विकेट, लक्ष्मण ने 34 रन देकर 3 विकेट, प्रिंस ने बिना रन दिए 2 विकेट और सुमन कुमार ने 9 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।

आज का मैन ऑफ द मैच अंकित झा को निर्णायक ब्रजेश कुमार मिश्रा के हाथों प्रदान किया गया।

आज के मैच के निर्णायक ब्रजेश कुमार मिश्रा और प्रफुल्ल कर्ण थे।

सचिव काली चरण ने बताया कि कल का मैच नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब, नारायनपट्टी और श्रीराम एकेडमी, मधुबनी के बीच खेला जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.