Saturday, June 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट जीसस एंड मैरी एकेडमी Casa Piccola Cup के सेमीफाइनल में

जीसस एंड मैरी एकेडमी Casa Piccola Cup के सेमीफाइनल में

क्वार्टरफाइनल में वाईसीसी ब्लू की टीम 79 रन से हारी

by Khel Dhaba
0 comment
पटना, 29 मई। जीसस एंड मैरी एकेडमी ने कासा पिकोला कप अंडर-12 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टरफाइनल में जीसस एंड मैरी एकेडमी ने वाईसीसी ब्लू को 79 रन से हराया। कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में जीसस एंड मैरी एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जीसस एंड मैरी एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन बनाये। जवाब में वाईसीसी ब्लू की टीम 16.2 ओवर में 68 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के रिषि (3 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच शुरू होने के पहले खिलाड़ियों, अंपायर समेत सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने 1 मिनट का मौन रख कर बिहार के जाने माने क्रिकेट प्रशासक स्व. अरुण कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। संक्षिप्त स्कोर जीसस एंड मैरी एकेडमी : 20 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन, शौर्या 22, अनंत प्रकाश 13, विनायक यदुवंशी 10, आदित्य राज 29, अतिरिक्त 47, पीयूष 2/27, रुद्रा नारायण 2/14, फरहान 137,हुजैफा 1/17 वाईसीसी ब्लू : 16.2 ओवर में 68 रन पर ऑल आउट, फरहान 17, अतिरिक्त 16,आदित्य राज 1/13, विनायक यदुवंशी 2/12, रिषि 3/15, अनिमेष 2/3

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.