Saturday, June 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट अरुण कुमार सिंह का असमय निधन पटना जिला क्रिकेट के लिए अपूर्णीय क्षति : पीडीसीए

अरुण कुमार सिंह का असमय निधन पटना जिला क्रिकेट के लिए अपूर्णीय क्षति : पीडीसीए

उपाध्यक्ष रहबर आबदीन और सचिव राजेश कुमार ने कहा- उनके अधूरे सपनों को हम सब मिल कर करेंगे पूरा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 29 मई। पटना जिला क्रिकेट संघ के अपने पूर्व पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पटना जिला के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।

पटना जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष रहबर आबदीन और सचिव राजेश कुमार सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि अरुण कुमार सिंह द्वारा पटना और बिहार क्रिकेट के विकास के लिए किये कार्यों को कभी नहीं भूला जा सकता है।

 

इन दोनों के कहा कि उनके नहीं रहने से क्रिकेट जगत को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। अब पटना जिला क्रिकेट संघ की जिम्मेवारी है कि हम सब मिलकर उनके अधूरे सपनों को पूरा करें, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होंगी।

 

इन दोनों के कहा कि हमारा उनसे न केवल क्रिकेट का संबंध बल्कि व्यक्तिगत और पारिवारिक संबंध थे। अब तक एक-दूसरे के सुख दुख में साथ रहे और आगे भी उनके परिवार से पटना जिला क्रिकेट संघ और उनके पदाधिकारियों का संबंध बना रहेगा।

 

उपाध्यक्ष रहबर आबदीन और सचिव राजेश कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में स्व. अरुण कुमार सिंह की यादों को ताजा रखने के लिए पटना जिला क्रिकेट संघ उनकी स्मृति में क्रिकेट के कार्यक्रम को आयोजित करेगा।

 

इन दोनों ने कहा कि पटना जिला क्रिकेट संघ और पटना जिला क्रिकेट जगत इस दुख की घड़ी में पूरी तरह से उनके परिवार के साथ खड़ा है और ईश्वर से यही प्रार्थना करता है कि उनके परिवार को इस दुख को सहने की असीम शक्ति प्रदान करे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.