Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट इंटरनेशनल महिला टी-20 चतु:कोणीय सीरिज : तैयारी पूरी, टीमों ने बहाया पसीना

इंटरनेशनल महिला टी-20 चतु:कोणीय सीरिज : तैयारी पूरी, टीमों ने बहाया पसीना

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। उर्जा स्टेडियम में आयोजित बीसीसीआई की महिलाओं की चतु:कोणीय टी-20 श्रृंखला की तैयारी बीसीए के द्वारा पूरी कर ली गयी है। गुरुवार को 9.45 सुबह से पहला मैच इंडिया ए बनाम बंगलादेश और दूसरा मैच 1.45 बजे से इंडिया बी बनाम थाईलैंड होगा।

इस सीरिज का विधिवत उद्घाटन 8.30 बजे सुबह में होगा। इस अवसर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, सचिव संजय कुमार, संयुक्त सचिव कुमार अरविन्द, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह, जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह सहित भूतपूर्व अध्यक्ष गोपाल बोहरा, उपाध्यक्ष नवीन जमुआर, सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह, अजय नारायण शर्मा, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार और अनेक रणजी खिलाडी वरिष्ट क्रिकेटर उपस्थित रहेंगे।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय और उर्जा सचिव एवं अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कम्पनी लिमिटेड प्रत्यय अमृत होंगे।

इस मैच के लिए बीसीसीआई के द्वारा मैच रेफरी विजयालक्ष्मी, अंपायर अभिरोपे सूद और अनमोल शारदा, ऑनलाइन स्कोरर दीपक सेठ्ठी, मैनुअल स्कोरर नितीश कुमार (बिहार), वीडियो एनालिस्ट सीनीयर संजय कुमार, जूनियर वीडियो एनालिस्ट सुजीत कुमार (बिहार) को प्रतिनियुक्त किया है। बीसीए के द्वारा एसीएलयू राजेश कुमार, सहायक अंपायर आशीष कुमार सिन्हा को बनाया गया है। टीमों को बेहतर सुविधा देने के लिए इंडिया ए टीम के लिए श्वेता सिंह, इंडिया बी के लिए चारू लता, बांग्लादेश के लिए श्रेया सिंह और थाईलैंड के लिए मृणाली शर्मा को लाइजनिंग ऑफिसर बनाया गया है।

बीसीसीआई की और से इंडिया ए और इंडिया बी टीम के लिए अनंत दातर, जबकि बंगलादेश ने जावेद को और थाईलैंड टीम ने शान कादर को मैनेजर नियुक्त किया है। 15 जनवरी को इंडिया ए और थाईलैंड की टीम, उर्जा स्टेडियम में तथा इंडिया बी की टीम मोईनुल हक़ स्टेडियम में प्रैक्टिस किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.