Saturday, June 6, 2026
Home बिहारकबड्डी बिहार राज्य सबजूनियर बालक कबड्डी कल से मोतिहारी में, पटना टीम घोषित

बिहार राज्य सबजूनियर बालक कबड्डी कल से मोतिहारी में, पटना टीम घोषित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार राज्य कबड्डी संघ के तत्वावधान में पूर्वी चंपारण जिला कबड्डी संघ द्वारा शुक्रवार (तीन जनवरी) से पूर्वी चंपारण जिला के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के राजोपुर नवादा विद्यालय के मैदान पर 19वीं बिहार राज्य सबजूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप का शानदार आगाज होगा। यह जानकारी बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल मंत्री प्रमोद कुमार और सहकारिता मंत्री राणा रणधीर करेंगे। इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद रमा देवी होंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक सचींद्र सिंह, लाल बाबू प्रसाद व विधान पार्षद राजेश कुमार गुप्ता मौजूद रहेंगे। सम्मानित अतिथि एसपी अभियान हिमांशु शेखर गुप्ता होंगे।

पूर्वी चंपारण जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष पवन जायसवाल व सचिव कुमार दीपक सिंह कश्यप ने बताया कि प्रतियोगिता की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। खिलाड़ियों के आवासन, भोजन व यातायात की उत्तम व्यवस्था की गई है। मैच चार कोर्ट पर खेले जायेंगे। टीमों का आना शुरू हो गया है। उद्घाटन कल 11 बजे दिन में होगा। अंतरराष्ट्रीय रेफरी राणा रंजीत सिंह के नेतृत्व में 50 सदस्यीय निर्णायक का दल पहुंच चुका है।

पटना जिला कबड्डी टीम घोषित
पटना। बिहार राज्य कबड्डी संघ के तत्वावधान में पूर्वी चंपारण जिला कबड्डी संघ द्वारा शुक्रवार (तीन जनवरी) से पूर्वी चंपारण जिला के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के राजोपुर नवादा विद्यालय के मैदान पर शुरू हो रही 19वीं बिहार राज्य सबजूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के लिए पटना जिला टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की कमान राज कुमार को सौंपी गई है। यह जानकारी पटना जिला कबड्डी संघ के सचिव राजीव कुमार सिंह ने दी।

टीम इस प्रकार है- राज कुमार, अंकित राज, रमाकांत, विकास पांडेय, मोहित कुमार, रोहित कुमार, आकाश कुमार, रुपक कुमार, मिथिलेश कुमार, विवेक कुमार, बादल कुमार, कन्हैया कुमार सिंह। कोच-अभिमन्यु प्रताप सिंह, मैनेजर-रौशन कुमार।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें। https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.