Wednesday, June 10, 2026
Home राष्ट्रीयक्रिकेट INDvsSA विकट परिस्थितियों में के एल राहुल ने जड़ा शतक

INDvsSA विकट परिस्थितियों में के एल राहुल ने जड़ा शतक

by Khel Dhaba
0 comment

सेंचुरियन, 27 दिसंबर। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज के एल राहुल ने दक्षिण के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के दूसरे दिन बुधवार को शतक लगाकर टीम को सम्मानजक स्कोर तक पहुंचा दिया है।

राहुल आज ने कोएत्जी की गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 137 गेंदों में 14 चौकों और चार छक्को की मदद से 101 रन बनाये। उन्होंने धैर्यपूर्ण तरीके से बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया है।

सेंचुरियन में राहुल का यह दूसरा शतक है। 2021 में राहुल ने इसी मैदान पर टेस्ट मैच में शतक लगाया था। यह केएल राहुल के टेस्ट करियर का आठवां शतक है। इसके अलावा उन्होंने 14 अर्धशतक भी बनाये हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 199 रन रहा है। वह अपने टेस्ट कैरियर में तीन बार अवजित रहे हैं।

उन्होंने अब तक 48 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 82 पारियों में 34 से अधिक की औसत से दो हजार 717 रन बनाये हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.