Wednesday, May 27, 2026
Home बिहारअन्य भारतीय महिला बेसबॉल टीम ने एशिया कप का कटाया टिकट

भारतीय महिला बेसबॉल टीम ने एशिया कप का कटाया टिकट

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। हांगकांग में चल रही बीएफए वीमेंस बेसबाल एशियन कप 2023 में भारतीय महिला टीम ने जीत का क्रम जारी रखते हुए एशिया कप के क्वालिफायर राउंड के मुकाबले में मलेशिया को 19-0 से हराया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एशिया कप के लिए क्वालिफाई कर लिया। जिसका मुकाबला 26 मई से खेला जाना है। बेसबाल एसोसिएशन ऑफ बिहार की सचिव मधु शर्मा के दिशा-निर्देश में खेल रही भारतीय महिला टीम ने यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले भारतीय टीम ने थाईलैंड को 9-8 से हराया था। भारत के जीत में रेशमा पुनेकर का शानदार प्रदर्शन अहम रहा। भारतीय टीम की जीत पर भारतीय बेसबॉल संघ के अधिकारियों व खिलाड़ियों संग बेसबाल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना, उपाध्यक्ष संजय कुमार, बिहार खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरन, निदेशक सह सचिव पंकज राज व बेसबाल एसोसिएशन ऑफ बिहार के कोषाध्यक्ष रूपक कुमार ने भारतीय टीम व मधु शर्मा को बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights