Wednesday, June 10, 2026
Home Latest भारतीय जूनियर Women’s Hockey Team की यूरोप दौरे पर दर्ज की लगातार दूसरी जीत

भारतीय जूनियर Women’s Hockey Team की यूरोप दौरे पर दर्ज की लगातार दूसरी जीत

बेल्जियम को 2-1 से हराकर 2-0 की ली बढ़त

by Khel Dhaba
0 comment

एंटवर्प, 11 जून (भाषा)। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम को 2-1 से हराकर अपने यूरोप दौरे की लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस रोमांचक मुकाबले में भारत की ओर से लालथांटलुआंगी और गीता यादव ने गोल दागे, जिससे टीम ने तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

एंटवर्प में खेले गए इस मुकाबले का पहला हाफ गोलरहित रहा, हालांकि दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। तीसरे क्वार्टर में भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे लालथांटलुआंगी (35वां मिनट) ने गोल में बदलकर टीम को बढ़त दिला दी।

Also Read : विनिशियस जूनियर के गोल से ब्राजील ने World cup 2026 के लिए किया क्वालीफाई

बेल्जियम ने वापसी की कोशिशें जारी रखीं और आखिरकार मैच के 48वें मिनट में वान हेलेमोंट ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। लेकिन भारत ने तुरंत जवाब दिया। महज दो मिनट बाद 50वें मिनट में गीता यादव ने एक बेहतरीन फील्ड गोल करते हुए भारत को दोबारा बढ़त दिला दी।

आखिरी दस मिनटों में बेल्जियम ने बराबरी हासिल करने के लिए कई हमले किए, लेकिन भारतीय डिफेंस ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए कोई और गोल नहीं होने दिया और मैच 2-1 से भारत के पक्ष में रहा।

इससे पहले पहले मैच में भी भारत ने बेल्जियम को 3-2 से हराया था। अब भारतीय टीम 12 जून को इसी श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मैच खेलेगी, जहां उसकी नजर क्लीन स्वीप पर होगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.