Friday, June 5, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय अगले साल श्रीलंका का दौरा करेगी Indian Cricket Team

अगले साल श्रीलंका का दौरा करेगी Indian Cricket Team

by Khel Dhaba
0 comment

कोलंबो, 29 नवंबर। खराब दौर से जूझ रहे श्रीलंका क्रिकेट और उसके मेजबान प्रसारक के लिये अच्छी खबर है कि भारतीय टीम 2024 जुलाई अगस्त में छह मैचों की सफेद गेंद की सीरीज खेलने यहां आयेगी।

बोर्ड ने बुधवार को इसका ऐलान किया। सरकार के दखल के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने श्रीलंका क्रिकेट पर प्रतिबंध लगा दिया है और अंडर 19 विश्व कप भी अब श्रीलंका की बजाय दक्षिण अफ्रीका में होगा। राष्ट्रीय टीमों (महिला और पुरुष) को हालांकि द्विपक्षीय श्रृंखलायें खेलने श्रीलंका आने की अनुमति है। श्रीलंका क्रिकेट द्वारा जारी अगले साल के कार्यक्रम के अनुसार भारतीय टीम जुलाई अगस्त में तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी। श्रीलंकाई पुरुष टीम को 2024 में 52 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं जिनमें दस टेस्ट, 21 वनडे और 21 टी20 शामिल है।
श्रीलंकाई टीम इंग्लैंड में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी जो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के मौजूदा चक्र का हिस्सा है। इसके अलावा नवंबर में दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट खेलने हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.