Thursday, June 18, 2026
Home राष्ट्रीयक्रिकेट Champions Trophy के लिए पाकिस्तान नहीं जायेगी भारतीय क्रिकेट टीम !

Champions Trophy के लिए पाकिस्तान नहीं जायेगी भारतीय क्रिकेट टीम !

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीसीआई को आरटीआई अधिनियम में राहत देती केंद्र सरकार का खेल विधेयक 2025 का ग्राफिक चित्रण

मुबंई, 9 नवंबर। अगले साल फरवरी में प्रस्तावित चैंपियंस ट्राफी के लिए भारतीय टीम पड़ोसी देश पाकिस्तान नहीं जायेगी। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुये विदेश मंत्रालय ने भारतीय टीम को पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

आठ देशों का यह टूर्नामेंट अगले साल 19 फ़रवरी से 9 मार्च के बीच पाकिस्तान में होना निर्धारित है। अब इस टूर्नामेंट के लिए पिछले साल की एशिया कप की तरह हाइब्रिड मॉडल अपनाना पड़ सकता है।

हाइब्रिड मॉडल के अनुसार यह चैंपियनशिप पाकिस्तान के अलावा यूएई अथवा श्रीलंका में खेली जा सकती है। गौरतलब है कि 2012-13 के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच कोई भी द्विपक्षीय सीरीज़ नहीं हुई है। दोनों देशों के बीच आख़िरी टेस्ट 2007 में हुआ था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.