Tuesday, June 2, 2026
Home COMMONWEALTH GAMES कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने रचा इतिहास

by Khel Dhaba
0 comment

प्रियंका गोस्वामी ने शनिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की 10,000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्होंने पैदल चाल में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर नया इतिहास रचा। गोस्वामी ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 43:38.83 सेकेंड के साथ ऑस्ट्रेलिया की जेमिमा मोंटाग (42:34.30) के बाद दूसरा स्थान हासिल किया। कीनिया की एमिली वामुस्यी नगी (43:50.86) ने कांस्य पदक जीता। एक अन्य भारतीय भावना जाट 47:14.13 के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ आठवें और अंतिम स्थान पर रहीं। हरमिंदर सिंह दिल्ली में 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में 20 किमी पैदल चाल में कांस्य पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.