Wednesday, June 10, 2026
Home राष्ट्रीय भारत Asian Champions Trophy Hockey के फाइनल में

भारत Asian Champions Trophy Hockey के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

हुलुनबुइर, 16 सितंबर। गत चैंपियन भारतीय हॉकी टीम ने सोमवार को दक्षिण कोरिया को 4-1 से हरा एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। भारत की टूर्नामेंट में यह लगातार छठी जीत हैं। मंगलवार को फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला चीन से होगा।

सोमवार यानी 16 सितंबर को यहां खेले गये सेमीफाइनल के पहले क्वॉर्टर में भारतीय टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उत्तम सिंह ने 13वें मिनट में भारत के लिए पहला गोल दागा। इसके बाद दूसरे क्वॉर्टर की शुरुआत में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 19वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया।

हॉफ टाइम के बाद तीसरे क्वॉर्टर की शुरुआत में ही जरमनप्रीत सिंह ने 27वें मिनट में हवाई शॉट को रोकते हुए गेंद को गोल में डाल दिया। इसी दौरान कोरियाई टीम की ओर से यंग जी हुन ने एक गोल किया गया। तीसरे क्वॉर्टर के आखिरी सेकंड में कोरिया के गोलकीपर ने एक भूल के कारण भारत को पेनल्टी कार्नर मिला। हरमनप्रीत सिंह ने 46वें मिनट में इसे भुनाते हुए भारत के लिए चौथा गोल किया।

चौथे क्वार्टर में भारत ने अपने आक्रामक खेल को जारी रखा। इस दौरान भारतीय टीम ने गोल करने के तीन मौके गवांये। भारत इस जीत के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच गया है जहां मंगलवार को उसका सामना चीन की टीम से होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.