Saturday, June 13, 2026
Home Slider टॉप सीड ओपन Tennis में सेरेना ने 31वीं भिड़ंत में वीनस को हराया

टॉप सीड ओपन Tennis में सेरेना ने 31वीं भिड़ंत में वीनस को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

लेक्सिंगटन। तेईस बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन सेरेना विलियम्स ने ‘टॉप सीड ओपन टेिनस के दूसरे दौर के मैच में अपनी बहन वीनस विलियम्स को 3-6 6-3 6-4 से शिकस्त दी। सेरेना और वीनस के बीच हुए 31वें मुकाबले में सेरेना ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी की और अगले दौर में जगह बनायी।

अब शीर्ष वरीय सेरेना का सामना अमेरिका की वाइल्डकार्ड से प्रवेश करने वाली शेल्बी रोजर्स से होगा जिन्होंने कनाडा की क्वालीफायर लेलाह फर्नांडिज को 6-2 7-5 से पराजित किया। जिल टेचमान ने भी पांचवीं वरीय यूलिया पुतिंतसेवा पर 6-2 6-2 से जीत दर्ज कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया और अब उनका सामना सिसि बेलिस से होगा जिन्होंने जेसिका पेगुला को 6-3 6-2 से मात दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.