Tuesday, June 2, 2026
Home Latest आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के कारण सैनी को चेतावनी

आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के कारण सैनी को चेतावनी

by Khel Dhaba
0 comment

लॉडरहिल (फ्लोरिडा)। भारत के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को बीते शानिवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के कारण औपचारिक चेतावनी मिली है।

सैनी को लेवल 1 के नियम का दोषी पाया गया है। सैनी ने आईसीसी के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन किया है, जिसमें खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ के खिलाफ ऐसी भाषा या संकेतों का प्रयोग करना, जो सामने वाले को आक्रामक बर्ताव के लिए उकसा सकता है।

सैनी के खाते में एक नकारात्मक अंक भी आया है। यह सैनी का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहला मैच था। इस मैच में वेस्ट इंडीज की पारी के चौथे ओवर के दौरान सैनी ने निकोलस पूरन का विकेट लिया और उन्हें गलत तरीके से विदाई दी।

सैनी ने अपनी गलती को माना और मैच रैफरी जैफ क्रो द्वारा दी गई सजा को कबूल कर लिया इसी कारण कोई औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.