Monday, May 25, 2026
Home Slider WTC Final के बीच ICC ने रवींद्र जडेजा को दी बड़ी खुशखबरी

WTC Final के बीच ICC ने रवींद्र जडेजा को दी बड़ी खुशखबरी

by Khel Dhaba
0 comment

ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच साउथैंप्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। रिजर्व डे में खेल चल रहा है। रिजर्व डे के खेल शुरू होने से पहले रवींद्र जडेजा के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने यह खुशखबरी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के नतीजे से पहले दी है। लंबे समय के बाद कोई भारतीय ऑलराउंडर टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा है।

दरअसल, रवींद्र जडेजा ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन ऑलराउंडर बन गए हैं। जडेजा ने वेस्टइंडीज टीम के धाकड़ ऑलराउंडर जेसन होल्डर को पीछे छोड़कर ये उपलब्धि हासिल की है।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बतौर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के इस समय 386 अंक हैं, जबकि 384 अंकों के साथ जेसन होल्डर दूसरे स्थान पर हैं।

तीसरे स्थान पर बेन स्टोक्स हैं, जिनके खाते में 377 अंक हैं। 353 अंक भारतीय टीम के स्टार स्पिनर आर अश्विन के खाते में हैं, जबकि शाकिब अल हसन 338 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर विराजमान हैं।

ICC Test Rankings में बतौर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने टॉप 10 में जगह हासिल की है, जबकि गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप 10 में किसी की इंट्री तो नहीं हुई है, लेकिन कगिसो रबादा और मिचेल स्टार्क ने कुछ पायदानों की छलांग लगाई है।

टेस्ट रैंकिंग में बतौर बल्लेबाज नंबर वन की कुर्सी पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ विराजमान हैं, जबकि गेंदबाजी में नंबर वन की कुर्सी पैट कमिंस संभाले हुए हैं। हालांकि, आइसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद इसमें बदलाव देखा जा सकता है।

रवींद्र जडेजा की बात करें तो उन्हें बतौर ऑलराउंडर नंबर वन की कुर्सी को बनाए रखने के लिए आखिरी पारी में बल्लेबाजी करनी होगी, जबकि गेंदबाजी में भी अगर वे कुछ विकेट भारतीय टीम के लिए निकालने में सफल होते हैं तो उनके रेटिंग प्वाइंट्स बढ़ जाएंगे और नंबर वन और नंबर टू के बीच का फासला काफी ज्यादा हो जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights