Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट Siwan Cricket League में हुसैनगंज क्रिकेट क्लब की टीम जीती

Siwan Cricket League में हुसैनगंज क्रिकेट क्लब की टीम जीती

by Khel Dhaba
0 comment
Siwan Cricket League

सीवान। सीवान जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रही सीवान जिला क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मैच में वाशिब हुसैन के हरफनमौला प्रदर्शन से हुसैनगंज क्रिकेट क्लब ने 6 विकेट से फ्रेंड्स इलेवन को हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स इलेवन ने 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 116 रन बनाये। फ्रेंड्स की तरफ से सर्वाधिक 43 रन राहुल ने बनाया। हुसैनगंज के वासिब हुसैन ने 3 विकेट लिये।

जवाब में खेलने उतरी हुसैनगंज की टीम 15 ओवर में 4 विकेट पर 117 रन बना ली। हुसैनगंज की तरफ से वासीब हुसैन ने नाबाद 53 रन बनाये। फ्रेंड्स इलेवन के गुलशन ने 2 विकेट लिया। सचिव नंदन कुमार सिंह ने बताया कि इस मैच के बाद लीग के ग्रुप के सारे मैच समाप्त हो गए। सभी ग्रुप में से 2-2 टीम सुपर आठ के लिए क्वालीफाई कर गई हैं। सुपर आठ के मैचों की तिथि प्रशासनिक अनुमति के बाद घोषित की जाएगी।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.