25 C
Patna
Friday, March 29, 2024

4th Junior National Boys Boxing Championship : बिहार के अभिषेक और रौनित को कांस्य पदक

पटना। बिहार के बॉक्सरों अभिषेक सिंह और रौनित रंजन को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रही चौथी जूनियर नेशनल बालक बॉक्सिंग चैंपियनशिप (4th Junior National Boys Boxing Championship) के विभिन्न वर्गों में अभिषेक सिंह और रौनित रंजन का सफर सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाया।

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार की मेजबानी में चल रही इस चैंपियनशिप के 52 से 54 किलोग्राम के सेमीफाइनल में बिहार के रौनित रंजन को पंजाब के स्नेहदीप सिंह ने 5-0 से पराजित किया।
57 से 60 किलोग्राम वजन वर्ग में हरियाणा के रुपेश ने अभिषेक सिंह को 5-0 से मात दी।
बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को सभी वर्गों का फाइनल मुकाबला खेला जायेगा। दोपहर तीन बजे से पुरस्कार वितरण का समारोह होगा।

सेमीफाइनल मुकाबलों के परिणाम
44 से 46 किलोग्राम वजन वर्ग : यूपी के रिषि सिंह ने राजस्थान के सुनील कुमार, उत्तराखंड के वृजेश तमता ने हरियाणा के रिशु को हराया।

46 से 48 किलोग्राम वजन वर्ग : महाराष्ट्र के अथर्व बिदाकर ने हरियाणा के आलोक, चंडीगढ़ के कृष पाल ने असम के इरानज्योति गगोई को मात दी।

48 से 50 किलोग्राम वजन वर्ग : झारखंड के रोनित राज गुप्ता ने पंजाब के निशांत  और एसएससीबी के आर्यन ने मध्यप्रदेश के दिवाश कातरे को हराया।

50 से 52 किलो वजन वर्ग : एसएससीबी के हर्ष ने उत्तराखंड के रचित सिंह रावत और हरियाणा के अब्दुल कादिर ने मध्यप्रदेश के जितेंद्र जाधव को पराजित किया।

52 से 54 किलो : हरियाणा के निखिल ने सिक्किम के जयंत डागर और पंजाब के स्नेहदीप सिंह ने बिहार के रौनित रंजन को हराया।

54 से 57 किलोग्राम : महाराष्ट्र के रेहान साह ने पंजाब के हन्नी और एसएससीबी के जतिन ने हरियाणा के वैभव दाहिया को मात दी।

57 से 60 किलोग्राम वजन वर्ग : हरियाणा के रुपेश ने बिहार के अभिषेक सिंह और उत्तराखंड के दीपक धामी ने मध्यप्रदेश के रौनित तेवतिया को हराया।

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights