Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट Heyman Trophy : भागलपुर जिला का सेलेक्शन ट्रायल 20 मार्च को

Heyman Trophy : भागलपुर जिला का सेलेक्शन ट्रायल 20 मार्च को

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

भागलपुर। बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित हेमन ट्रॉफी 2022-23 में शिरकत करने वाली भागलपुर जिला क्रिकेट टीम (सीनियर) का सेलेक्शन ट्राइल 20 मार्च (रविवार) को भागलपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा लिया जाएगा। इस सेलेक्शन ट्रायल में भागलपुर जिला क्रिकेट संघ से रजिस्टर्ड क्रिकेट क्लबों के खिलाड़ियों को भाग लेने की अनुमति है।

20 मार्च को होने वाले सेलेक्शन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सुबह 8 बजे सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में डॉ. जयशंकर ठाकुर (मोबाइल नं. – 9934758047) को रिपोर्ट करना है।

सभी खिलाड़ियों को वाइट ड्रेस में अपना किट-बैग लेकर आना है। खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड की फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य है। यह जानकारी भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव डॉ. आनंद कुमार मिश्रा ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.