Friday, June 5, 2026
Home HERO ASIA CUP RAJGIR हीरो एशिया कप मेंस हॉकी : भारत और कोरिया ने अंक बांटे

हीरो एशिया कप मेंस हॉकी : भारत और कोरिया ने अंक बांटे

मुकाबला 2-2 की बराबरी पर छूटा

by Khel Dhaba
0 comment

राजगीर, 3 सितंबर। बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हॉकी स्टेडियम में खेले गए हीरो एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत और कोरिया के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। रोमांचक मैच का नतीजा 2-2 की बराबरी पर निकला और दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।

मैच की शुरुआत से ही तेज़ रफ्तार खेल देखने को मिला। पहले क्वार्टर में भारत के हार्दिक सिंह ने खेल के 8वें मिनट में फील्ड गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी।

पर भारत की यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई। खेल के 12वें मिनट में यांग जिहुन ने पेनाल्टी स्ट्रोक के जरिए गोल कर मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके दो मिनट बाद ही दक्षिण कोरिया के किम हयोंगहांग ने गोल कर अपनी टीम 2-1 की बढ़त दिला दी। दूसरे और तीसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। तीसरे क्वार्टर में भारत ने गोल करने के कई मौकों को कमाया। खेल अपने अंतिम मुकाम की ओर था। 53वें मिनट में मनदीप सिंह ने फील्ड गोल कर भारत को बराबरी पर ला दिया और यही परिणाम अंत तक कायम रहा।

इस नतीजे के साथ भारत और कोरिया दोनों को सुपर-4 में एक-एक अंक मिला है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.