Monday, June 15, 2026
Home HERO ASIA CUP RAJGIR Hero Asia Cup 2025 : ट्रॉफी गौरव यात्रा पहुंची बक्सर, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी

Hero Asia Cup 2025 : ट्रॉफी गौरव यात्रा पहुंची बक्सर, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी

सभी जिलों में हुआ ट्रॉफी का भव्य स्वागत,| 29 अगस्त से राजगीर में होगा हीरो एशिया कप

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 19 अगस्त। बिहार में पहली बार आयोजित होने जा रहे हीरो एशिया कप 2025 हॉकी टूर्नामेंट (29 अगस्त से 7 सितंबर, राजगीर) के प्रचार-प्रसार और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ट्रॉफी गौरव यात्रा पूरे राज्य के साथ-साथ देश के कई अन्य राज्यों से होकर गुजर रही है।

हॉकी के जुनून को जन-जन तक पहुँचाने और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से 17 अगस्त से शुरू हुई यह यात्रा बिहार के सभी जिलों के साथ-साथ चेन्नई, चंडीगढ़ (पंजाब, हरियाणा), दिल्ली, ओडिशा, असम और झारखंड में भी पहुंचेगी।

बक्सर

आज यात्रा के दौरान बक्सर समाहरणालय में आयोजित स्वागत समारोह में जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री शुभम आर्या, डीएसओ आदित्य कुमार, डीडीसी आकाश चौधरी और एडीएएम अरुण कुमार सिंह ने ट्रॉफी का भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में खिलाड़ी और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर समाहरणालय में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी श्री सुब्रत सेन, जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार, शारीरिक शिक्षक राम कुमार राय और करूनेश कुमार सहित अनेक खिलाड़ी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने सांकेतिक रूप से हॉकी खेलकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

मोतिहारी

मोतिहारी के खेल भवन सह व्यायामशाला में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल, जिला खेल पदाधिकारी श्री शुभम कुमार और जिला विकास आयुक्त श्री सौरभ सुमन यादव ने ट्रॉफी का स्वागत किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को एशिया कप के महत्व के बारे में विस्तार से बताया और सांकेतिक रूप से हॉकी खेलकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

आगे की यात्रा

ट्रॉफी गौरव यात्रा जिस भी जिले में पहुंच रही है, वहां लोगों में जबरदस्त उत्साह और जोश देखा जा रहा है। यह यात्रा बिहार के सभी जिलों से होते हुए 29 अगस्त तक राजगीर पहुंचेगी, जहां से हीरो एशिया कप 2025 का शानदार आगाज होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.