Saturday, June 6, 2026
Home Slider एचसी सिरोही जब बीसीए के लोकपाल तो चुनाव अधिकारी कैसे ?

एचसी सिरोही जब बीसीए के लोकपाल तो चुनाव अधिकारी कैसे ?

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। अवकाशप्राप्त आईएएस सह बिहार के पूर्व चुनाव आयुक्त हेमचंद सिरोही बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के चुनाव अधिकारी हैं या लोकपाल, यह पता नहीं चल रहा है।

renu gils hostel adv new

एक तरफ बिहार क्रिकेट एसोसिएशन अपनी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहता है कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के आगामी चुनाव के चुनाव अधिकारी हैं और दूसरी ओर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की वर्तमान ऑफसियिल बेवसाइट पर उन्होंने लोकपाल के रूप में बताया जा रहा है।

साथ ही बेवसाइट पर विनय क्रमशील का कहीं जिक्र तक नहीं है और उनके हस्ताक्षर से, जिसमें उन्हें ज्वायंट इलेक्ट्रॉल ऑफिसर, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन बताया गया है, चुनाव की अधिसूचना जारी की है। ऐसे विनय क्रमशील के ज्वायंट इलेक्ट्राल ऑफिसर बनाये जाने पर कई लोगों ने अपनी आपत्ति व्यक्त की और कहा कि यह बीसीसीआई के नियमानुसार सही नहीं है।

उल्लेखनीय इथिक्स ऑफिसर माननीय न्यायाधीश विजय कुमार जैन का नाम है और लोकपाल का प्रभार उन्हें देनी की सूचना है। सवाल यह उठता है कि एस संगठन के दो-दो लोकपाल कैसे हो गए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.