Monday, June 15, 2026
Home Slider SYED MUSHTAQ ALI TROPHY में बिहार की हार की हैट्रिक

SYED MUSHTAQ ALI TROPHY में बिहार की हार की हैट्रिक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 19 अक्टूबर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 क्रिकेट SYED MUSHTAQ ALI TROPHY में बिहार टीम की हार की हैट्रिक हो गई। गुरुवार को खेले गए मैच में केरल ने बिहार को 7 विकेट से पराजित किया। इसके पहले बिहार को चंडीगढ़ और असम से हार खानी पड़ी।

ग्रुप बी में खेल रही बिहार टीम का अगला मुकाबला 21 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश से होगा। इसके बाद 23 अक्टूबर को ओड़िशा, 25 अक्टूबर को सिक्किम और 27 अक्टूबर को सर्विसेज से होगा।

मुंबई के डी वाई पाटिल यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर गुरुवार को खेले गए मैच में केरल ने टॉस जीता और बिहार को बैटिंग का न्योता दिया।

बिहार की शुरुआत काफी खराब रही। बिना खाता खोले बिहार का एक विकेट गिर गया। पिछली दो पारियों में अर्धशतक जमाने वाले विपिन सौरभ बिना खाता खोले लौटे। दूसरे सलामी बल्लेबाज कप्तान बाबुल कुमार का बल्ला आज भी खामोश रहा। वह मात्र 1 रन बना कर आउट हो गए। पिछले मैच में अर्धशतक जमाने वाले सकीबुल गणि भी 4 रन बना कर चलता हुए। इस लड़खड़ाती पारी को संभाला गौरव जोशी और कृष्णा कुमार यादव ने। इन दोनों के बीच 54 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद कुछ अच्छी बैटिंग सरमन निगरोध ने की और तब जा कर स्कोर 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 111 रन पहुंचाया।

बिहार की ओर से गौरव जोशी ने 32 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 37, कृष्णा कुमार यादव ने 29 गेंद में 1 चौका की मदद से 23 रन, सचिन कुमार सिंह ने 12 गेंद में 1 चौका की मदद से 9, सरमन निगरोध ने 17 गेंद में नाबाद 15, सूरज कश्यप ने 7, आमोद यादव ने 6 रन बनाये।

केरल की ओर से बासिल थंपी ने 19 रन देकर दो, विनोद कुमार सीवी ने 23 रन देकर 1, आसिफ केएम ने 15 रन देकर 2, श्रेयस गोपाल ने 19 रन देकर 1, सिजोमन जोसेफ ने 23 रन देकर 1 और अब्दुल बीपीए ने 5 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में केरल ने 13 ओवर में चार विकेट पर 117 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच में केरल को पहला झटका 8 रन के योग पर लगा जब मलय राज ने मोहम्मद अजहरुद्दीन को सूरज कश्यप के हाथों कैच करवाया पर इसके बाद रोहन एस कुन्नुमल, विष्णु विनोद और अब्दुल बीपीए ने मिल कर टीम को जीत दिला दी।
केरल की ओर से रोहन एस कुन्नुमल ने 36, विष्णु विनोद ने 32, अब्दुल बीपीए ने नाबाद 39 रन की पारी खेली।

बिहार की ओर से परमजीत सिंह ने 20 रन देकर दो, मलय राज ने 4 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.