Saturday, June 6, 2026
Home Slider कूच बिहार ट्रॉफी में हरियाणा ने बिहार को 261 रन से हराया

कूच बिहार ट्रॉफी में हरियाणा ने बिहार को 261 रन से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। कूच बिहार ट्रॉफी के अंतर्गत खेले मैच में मेजबान हरियाणा ने बिहार को 261 रन से हराया। हरियाणा ने अपनी पहली पारी में 216 रन बनाये थे जबकि दूसरी पारी में 8 विकेट पर 263 रन बना कर घोषित कर दी थी। बिहार ने अपनी पहली पारी में 71 रन और दूसरी पारी में 147 रन बनाये।

चौधरी वंशी लाल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बिहार ने चौथे दिन छह विकेट पर 84 रन से आगे खेलना शुरू किया और 147 रन पर सिमट गई।
दूसरी पारी में बिहार की ओर से कुमार श्रेय ने 31, विराट पांडेय ने 20, हर्षित ने 20,अनूप कुमार ने 23 और मो इजहार ने 27 रन बनाये। हरियाणा की ओर से दूसरी पारी में अभिजीत वी ने 52 रन देकर 4, राहुल राठी ने 19 रन देकर 2, ईशांत भारद्वाज ने 36 रन देकर 2, सामंत जाखड़ ने 21 रन देकर 1 और पार्थ वत्स ने 4 रन देकर 1 विकेट चटकाये। बिहार का अगला मुकाबला मणिपुर से अहमदाबाद में खेला जायेगा।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.