Friday, April 24, 2026
Home बिहारक्रिकेट गुरुकुल क्रिकेट प्रतियोगिता : दहियावां क्रिकेट एकेडमी फाइनल में

गुरुकुल क्रिकेट प्रतियोगिता : दहियावां क्रिकेट एकेडमी फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment
गुरुकुल क्रिकेट प्रतियोगिता

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में राजेन्द्र स्टेडियम छपरा में खेले जा रहे गुरुकुल कप क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मैच में दहियावां क्रिकेट एकेडमी ने लायन्स क्रिकेट एकेडमी को 136 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि डॉ एसएन सिंह और अली राशिद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच प्रशांत सिंह (104 रन और 2 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दहियावां क्रिकेट एकेडमी 30 ओवर में 7 विकेट पर 227 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसमें प्रशांत सिंह ने 104, चन्दन यादव ने 49, पंकज ने 15 रनों का योगदान दिया। लॉयन क्रिकेट एकेडमी की तरफ से जितेंद्र ने 2, अर्जुन ने 2, मनवंद्र ने 2 विकेट हासिल किए।

जवाब में खेलने उतरी लॉयन क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में पूरी टीम महज 91 रनों पर सिमट गई जिसमें विश्वास गौरव ने 16, आकाश ने 12, प्रहाण ने 11 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए दहियावां क्रिकेट एकेडमी की तरफ से आयुष ने 3, अमित तान्या ने 2, प्रशांत ने 2, अरुणेश ने 2 विकेट हासिल किये।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg

प्रतियोगिता का फाइनल मैच 6 फरवरी को खेला जाएगा, जिसके मुख्य अतिथि बिहार सरकार के खेल मंत्री जितेंद्र कुमार राय और बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी होंगे। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष इंदु कुमारी, (अनु सिंह), सचिव रजनीश कुमार सिंह,संयुक्त सचिव चन्दन शर्मा, कोषाध्यक्ष नीलम कुमारी, प्रतियोगिता के संयोजक शशिकांत सिंह, रमेश कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, विभूति नारायण शर्मा, पॉल इस्माइल, दिनेश पर्वत, मनन राय, रवि राय, सुनील कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, राजेश राय, कैसर अनवर डब्लू, कुन्दन शर्मा, निशांत कुमार सिंह इत्यादि लोग उपस्थित थे।  

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights