Sunday, April 26, 2026
Home Slider प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में संपूर्ण स्कूल ऑफ क्रिकेट के गुलरेज का शतक

प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में संपूर्ण स्कूल ऑफ क्रिकेट के गुलरेज का शतक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। गुलरेज (111 रन) के शतक की बदौलत एक प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में #संपूर्ण स्कूल ऑफ क्रिकेट ने #बिहार इंस्टीच्ययूट ऑफ क्रिकेट को 150 रन से पराजित किया।

राजधानी के अनीसाबाद स्थित #सीआईएसफ ग्राउंड पर संपूर्ण स्कूल ऑफ क्रिकेट की मेजबानी में खेले गए इस मैच में टॉस संपूर्ण स्कूल ऑफ क्रिकेट ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Reflex-Cricket-Academy-5-1024x522.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-3.jpeg

संपूर्ण स्कूल ऑफ क्रिकेट ने गुलरेज (111 रन) और निवास (80 रन) की शानदार बैटिंग की बदौलत 30 ओवर में छह विकेट पर 305 रन बनाये। इन दोनों के अलावा करण ने 29 रनों की पारी खेली। बिहार इंस्टीच्यूट ऑफ क्रिकेट की ओर से राहुल ने 46 रन देकर दो, यश ने 22 रन देकर दो और उत्कर्ष ने 33 रन देकर एक विकेट चटकाये।

जवाब में बिहार इंस्टीच्यूट ऑफ क्रिकेट की टीम 30 ओवर में 155 रन पर ऑल आउट हो गई। वेदांत ने 35 और यश ने 30 रन बनाये। संपूर्ण स्कूल ऑफ क्रिकेट की ओर से तरुण ने 22 रन देकर 3, उदय ने 20 रन देकर 2 और पप्पू ने 18 रन देकर दो विकेट चटकाये।  

अपने जिला से लेकर देश-दुनिया की खेल गतिविधियों की ताजा-तरीन खबरों से जुड़े रहने के लिए डाउनलोड करें kheldhaba ऐप। डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को करें क्लिक।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

Also Read : आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहली बार नंबर-1 टीम बनी न्यूजीलैंड
Also Read :आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहली बार नंबर-1 टीम बनी न्यूजीलैंड
Also Read :सिडनी में छिड़ेगी बढ़त की जंग, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट कल से
Also Read :क्रिकेट लीजेंड कपिलदेव को जन्मदिन पर बीसीए पदाधिकारियों ने दी बधाई

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights