Friday, June 12, 2026
Home बिहारबास्केटबॉल मसौढ़ी में बिहार सब जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शानदार आगाज

मसौढ़ी में बिहार सब जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

मसौढ़ी। मसौढ़ी के st Mary’s स्कूल में शुक्रवार को बिहार सबजूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन ASP मसौढ़ी, पटना वैभव शर्मा ने किया।

उद्घाटन समारोह मे विद्यालय की ओर से रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जिसको खिलाड़ियों ने काफी पसंद किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के साथ फादर जोसेफ राज, फादर प्रभु ने बास्केटबॉल खेल कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य फादर भास्कर भी उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में बिहार के 28 जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
उद्घाटन मैच में बालक वर्ग में गया ने रोहतास को 25-15 से, पटना ने भागलपुर को 32 -20 से वहीं बालिका वर्ग में पटना ने रोहतास को 18-14 और मुजफ्फरपुर ने नवादा को 21-15 से पराजित किया।
इस अवसर पर बिहार बास्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव मो सरवर अली, गोपाल सिॅह राणा, त्रिलोकी पाठक, मुकेश कुमार, चिकू कुमार उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.