Monday, June 15, 2026
Home बिहारटेनिस बिहार कप soft tennis चैंपियनशिप का शानदार आगाज

बिहार कप soft tennis चैंपियनशिप का शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 10 मई। पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पाटलिपुत्र टेनिस सेंटर के प्रांगण में शुक्रवार से बिहार कप सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। चैंपियनशिप का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि हाई परफार्मेंस डायरेक्टर, खेलो इंडिया सेंटर के राजेंद्र पठानिया, समाजसेवी आलोक आजाद एवं सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के महासचिव धर्मवीर कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

मुख्य अतिथि श्री पठानिया जी कहा कि खेल को हमेशा जीतने के लिए खेलना है। हम जीतेंगे और जरूर जीतेंगे यही लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने बच्चों से बहुत सारी बातें की। उन्होंने कई तकनीकी ज्ञान भी दिये। उन्होंने कहा कि बिहार सॉफ्ट टेनिस का यह प्रयास एक दिन जरुर रंग लाएगा। इस अवसर पर आलोक आजाद ने कहा सॉफ्ट टेनिस निरंतर अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को अच्छा से अच्छा करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। मैं इनको शुभकामना देता हूं।

यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता के प्रथम दिन पुरुष व महिला वर्ग के अलग-अलग इंडिविजुअल सिंगल्स इवेंट खेले गये। यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मैच अभ्यास करने के लिए शुरू की गई है। इसलिए इस प्रतियोगिता को सॉफ्ट टेनिस का लीग प्रतियोगिता कहा जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए पाटलिपुत्र सॉफ्ट टेनिस अकादमी सह सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के महासचिव धर्मवीर कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 14 जिलों से 65 सीनियर खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मैच रेफरी रूपा कुमारी के अनुसार आज जो मैच हुए हैं उनके परिणाम निम्न है


पुरुष वर्ग में

दीपक (बक्सर) ने अंकित (कटिहार ) को 3-0 , रवि कुमार मेहता (पटना ) ने संजीव कुमार (रोहतास) को 3-0, अभिषेक राज (पटना) ने रोशन कुमार (कैमूर) को 3-0, संजीव कुमार (जहानाबाद)में राहुल पाल (कैमूर) को 3-0, सत्यम कुमार (रोहतास) में वरुण राज (भोजपुर) को 3-0, कुमार अमरेश (भोजपुर) ने विशाल कुमार (पश्चिम चंपारण) को 3-0, जयंत कुमार (भागलपुर) में विनोद कुमार (वैशाली) को 3-1 से जबकि महिला वर्ग में साक्षी (वैशाली) ने प्रियंका कुमारी (कटिहार) को 3-1, मेधावी (पटना) ने एंजेल (भागलपुर) को 3-0, बंदना (वैशाली) ने सुप्रिती (पटना) को 3 – 0 से हरायी।‌ आगे का लीग मैच कल सुबह 8:00 बजे से शुरू हो जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.