Wednesday, June 17, 2026
Home झारखंडएथलेटिक्स SGFI Athletics में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

SGFI Athletics में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 8 अप्रैल। पटना के पाटलिपुत्र परिसर में चल रही एसजीएफआई 67वीं स्कूली राष्ट्रीय स्कूली खेल अंडर-17 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों से राज्य की झोली भर दी है। 400 मीटर दौड़ में झारखंड के एथलीट साकेत मिंज ने 48.66 सेकंड में दौड़ पूरा करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त प्राप्त किया है।

400 मीटर दौड़ में झारखंड के ही एक और खिलाड़ी प्रतीक उरांव ने 49.30 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया है।

100 मीटर फर्राटा दौड़ में झारखंड के प्रज्वल कुमार ने 10.85 सेकंड के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया है।

झारखंड की शानदार जीत पर राज्य सरकार के शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक श्री आदित्य रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग, टीम के कोच श्री ज्ञान प्रकाश ठाकुर, मैनेजर श्री पवन कुमार राय, कोच श्रीमती सविता माल्टो एवं मैनेजर श्रीमती सुशांति ने टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.