Wednesday, June 10, 2026
Home बिहार कटिहार में राज्य सबजूनियर & जूनियर Boxing Championship का शानदार आगाज

कटिहार में राज्य सबजूनियर & जूनियर Boxing Championship का शानदार आगाज

पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

by Khel Dhaba
0 comment

कटिहार, 10 जून। स्थानीय सीनियर इंस्टीच्यूट में 16 वीं बिहार राज्य सब जूनियर एवं जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ।

इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व उप मुख्यमंत्री सह अध्यक्ष, बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ़ बिहार तारकिशोर प्रसाद एवं डीआरएम कटिहार ,सुरेंद्र कुमार, संजीव कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी, बिहार बॉक्सिंग संघ की सचिव स्मिता कुमारी ने फीता काट कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

इस आयोजन में आयोजन सचिव सुमन ठाकुर, दीपक कुमार सिंह, वार्ड पार्षद मनोज कुमार सिंह, अध्यक्ष कटिहार ताइक्वांडो संघ, सचिव कटिहार ताइक्वांडो संघ, दिलीप साह सचिव कटिहार फुटबॉल संघ, पतंजलि के संयोजक दया शंकर राय, एनआईएस कोच राजीव रंजन, ब्यास चौधरी, पंकज कुमार, संतोष राय, वीरेंदर कुमार पासवान, सुचिता कुमारी राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कटिहार के खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित थे.

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे

जूनियर बालक वर्ग
44 से 46 किलो ग्राम वर्ग : सिद्धार्थ सिंह (पटना) ने मनीष कुमार (रोहतास), रवि रंजन (औरंगाबाद) में विक्की कुमार (भोजपुर), राजा कुमार (कटिहार) ने रंजन कुमार (वैशाली), मृत्युंजय (मुंगेर) ने हर्ष कुमार झा (दरभंगा), आयुष राज (भागलपुर) ने दिलखुश मिश्रा (बांका), रामकुमार (पटना) ने भगवान जी पांडे (भोजपुर) को हराया।
48 से 50 किलोग्राम वर्ग : जुबेर खान (कटिहार) ने सूरज सिंह (भागलपुर), प्रियांशु कुमार (मुंगेर) ने रोनित रॉय (पूर्वी चंपारण) को हराया।
50 से 52 किलोग्राम वर्ग : पुष्पम (पूर्वी चंपारण) ने शुभम कुमार (कटिहार), पृथ्वीराज (भागलपुर) ने साहिल (रोहतास) को हराया।
52 से 54 किलोग्राम वर्ग : सुधांशु (रोहतास) ने आदित्य राज (पूर्वी चंपारण), अनीश पाल (औरंगाबाद) में मोहम्मद मुदस्सर (पूर्णिया) को हराया।
54 से 57 किलोग्राम वर्ग : सैफुल (कटिहार) ने ईशान (रोहतास), आकाश कुमार (मुजफ्फरपुर) ने अभिमन्यु कुमार (मुंगेर), सौरभ कुमार (पटना) ने आदित्य कुमार (वैशाली) को हराया।
जूनियर बालिका वर्ग
44 से 46 किलोग्राम वर्ग : एंजेल (पटना) ने शिवानी (बक्सर), अनु (पूर्णिया) ने तानिया (मुजफ्फरपुर) को हराया 46 से 48 किलोग्राम वर्ग : रश्मि (शेखपुरा) ने अंजू (भोजपुर), सृष्टि (पटना) ने सोनू खातून (भागलपुर) को हराया।
सब जूनियर बालक वर्ग
33 से 35 किलोग्राम वर्ग : आयुष्मान कुमार (पूर्णिया) ने मिस्टर राज (किशनगंज), विक्रम मंडल (पटना) ने मोहम्मद अवेश (भागलपुर), रतन पासवान (भोजपुर) ने आलोक कुमार (बांका), अमित कुमार (नवादा) ने चंदन कुमार (बक्सर), विष्णु कुमार (वैशाली) ने गौतम कुमार (मुंगेर), रोहन कुमार यादव (कटिहार) ने पीयूष कुमार (रोहतास) को हराया।
35 से 37 किलोग्राम वर्ग : हर्षित राज रोहतास ने देव कुमार वैशाली को हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.