Tuesday, May 19, 2026
Home Slider गोपालगंज क्रिकेट : मांझागढ़ की टीम फाइनल में

गोपालगंज क्रिकेट : मांझागढ़ की टीम फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment


मांझागढ़। प्रखंड के माधव हाई स्कूल के खेल मैदान में जिला क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में मांझागढ़ की टीम ने देव इलेवन गोपालगंज को 124 रनों से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।

इससे पहले शनिवार की सुबह मांझागढ़ की टीम ने पहले टॉस जीतकर निर्धारित 40 ओवर में 269 रनों के स्कोर खड़ा किया। विपुल तिवारी ने 27 गेंदों में धुआंधार 44 रन बनाए। उसने अपनी पारी में 8 चौका व एक छक्का लगाया। वहीं आयुष्मान ने 51 गेंदों में 5 चौका व एक छक्का की मदद से 43 रन बनाए। मो वाजिद ने भी 4 चौका व एक छक्का की मदद से 44 गेंदों में 42 रन बनाए। देव एकादश की ओर से प्रदुमन ने सर्वाधिक 8 ओवर में 32 रन देकर चार सफलता प्राप्त किये।

270 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी देव इलेवन की शुरुआत काफी खराब रही उसके एक रन पर ही दो विकेट गिर गए। 11 के स्कोर पर उसे तीसरा झटका लगा। वहीं देव इलेवन की पूरी टीम 145 रन पर ही ऑल आउट हो गई। देव एकादश की ओर से प्रदुमन ने सर्वाधिक 2 छक्के व 2 चौके की मदद से 35 रन बनाए लेकिन वह नाकाफी था। अभिमन्यु चौबे ने 6.2 ओवर में 35 रन देकर चार विकेट लिए। कप्तान विजय यादव ने 8 ओवर में 3 मेडन ओवर रखते हुए केवल 10 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किये व 20 रन भी बनाये। मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के चन्द्रवंश गिरी उर्फ टुन्ना गिरी, कुमार वंश गिरी, अरुण कुमार, राजीव रंजन गोलू व अंपायरिंग स्टेट पैनल के राजेश कुमार यादव, मोतिऊर रहमान, अनंजय पाठक ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights