पटना, 16 अप्रैल। श्यामल सिन्हा बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी के सीमांचल जोन के अंतर्गत खेले जा रहे लीग मुकाबले के अंतर्गत गुरुवार यानी 16 अप्रैल को खेले गए मैच में मधेपुरा ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए किशनगंज को 162 रन से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की।
राजधानी पटना के संपतचक में स्थित स्पोर्ट्स पार्क 22 यार्ड्स क्रिकेट अकादमी, पटना में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए मधेपुरा ने 49.5 ओवर में 8 विकेट पर 302 रन बनाये। जवाब में किशनगंज की टीम 26 ओवर में 140 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के अमन आनंद (11 रन, 5 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
केशव और निहाल की शानदार बैटिंग
पहले बल्लेबाजी करते हुए मधेपुरा की टीम ने मजबूत शुरुआत की। सैयद रोबाब रोबाब (18) ने तेज शुरुआत दी, जिसके बाद कप्तान केशव कुमार और निहाल राज ने पारी को संभाल लिया।
केशव कुमार ने शानदार 94 रन की पारी खेली, जबकि निहाल राज ने 91 रन बनाकर उनका शानदार साथ दिया। दोनों के बीच अहम साझेदारी ने टीम को बड़े स्कोर की ओर पहुंचाया।
मध्यक्रम में छोटे-छोटे योगदान के साथ टीम ने 49.5 ओवर में 8 विकेट पर 302 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अतिरिक्त 52 रन भी टीम के लिए काफी अहम रहे।
किशनगंज की ओर से मोहम्मद शमशाद इब्राहिम ने 3 विकेट लिए, जबकि निसार ज़हूर आलम ने 2 विकेट झटके।
अमन के पांच विकेट से ढही किशनगंज
303 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किशनगंज की टीम शुरुआत से ही दबाव में आ गई। हालांकि सौर्य कुमार ने 53 रन और मानव राज ने 29 रन बनाकर कुछ संघर्ष किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज टिक नहीं सके।
पूरी टीम 26 ओवर में 140 रन पर ऑल आउट हो गई।
मधेपुरा की ओर से अमन कुमार आनंद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 29 रन देकर 5 विकेट झटके और मैच के हीरो बने। वहीं विश्वनाथ कुमार ने 3 विकेट लेकर उनका बेहतरीन साथ दिया।
स्कोर बोर्ड
मधेपुरा : 49.5 ओवर में 302/8, केशव कुमार 94, निहाल राज 91, सौर्य गणेश कुमार 53, सैयद रोबाब रोबाब 18, करण कुमार 10, हिमांशु कुमार 12, अमन आनंद 11, अतिरिक्त 52 रन, मोहम्मद शमशाद इब्राहिम 3/68, निसार ज़हूर आलम 2/43, नैरित दास 1/22, प्रिंस कुमार साह 1/55, सौर्य कुमार 1/33
किशनगंज : 26.0 ओवर में 140 रन पर ऑल आउट, सौर्य कुमार 53, मानव कृष्ण राज 29, श्लोक कुमार 13, अतिरिक्त 29 रन, अमन कुमार आनंद 5/29, विश्वनाथ कुमार 3/22, हिमांशु कुमार 1/17