Tuesday, June 16, 2026
Home Latest मोहम्मद अली की पत्नी से मिले गावस्कर

मोहम्मद अली की पत्नी से मिले गावस्कर

by Khel Dhaba
0 comment

लुइसविले। महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने केंटकी में दिवंगत मुक्केबाज मुहम्मद अली की पत्नी लोनी अली और लुइसविले के मेयर ग्रेग फिशर से मुलाकात की और उनसे प्रतिष्ठित मुहम्मद अली केंद्र में एक क्रिकेट संग्रहालय खोलने के बारे में चर्चा की। गावस्कर ने प्रस्तावित क्रिकेट संग्रहालय को अपने कुछ यादगार चीजें दान में देने पर सहमति व्यक्त की है।

फिशर और लुइसविले स्पोट्र्स कमीशन बोर्ड के सदस्य जे बोके लुइसविले को अमेरिका में क्रिकेट का मुख्य केंद्र बनाना चाहते हैं और यह कदम उसी का हिस्सा है।

लुइसविले में स्थित ‘सुनील गावस्कर क्रिकेट फील्ड’ लुइसविले क्रिकेट क्लब का घरेलू मैदान है और प्रस्तावित क्रिकेट संग्रहालय के स्थापित होने के बाद इसे भारत के पूर्व खिलाड़ी को दूसरा गृहनगर कहा जा सकता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.