Monday, June 8, 2026
Home Slider फ्रांस फुटबॉल लीग : एंजर्स ने लीग-वन में रेनेस के अजेय रहने का सिलसिला तोड़ा

फ्रांस फुटबॉल लीग : एंजर्स ने लीग-वन में रेनेस के अजेय रहने का सिलसिला तोड़ा

by Khel Dhaba
0 comment

पेरिस।एंजर्स ने लीग-वन (फ्रांस की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग) ने रेनेस को उसके घरेलू मैदान पर 2-1 से हराकर टूर्नामेंट में अब तब अजेय रहने का सिलसिला तोड़ दिया।

इस हार से रेनेस की टीम तालिका में तीसरे स्थान पर खिसक गयी। लिली और मौजूदा चैम्पियन पेरिस सेंट जर्मेन क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर है।

मैच के 17वें मिनट में एंड्रियन होनोउ के गोल से रेनेस ने बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन सोफियाने बौफल (27वां मिनट) और एंजेलो फुलगिनि (57वां मिनट) के गोल ने एंजर्स को जीत दिला दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.