35 C
Patna
Saturday, April 20, 2024

पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा-chess दिमागी व्यायाम का उत्तम साधन

पटना सिटी। वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने आज यहां राज्यस्तरीय अंडर 07 एवं अंडर 09 बालक-बालिकाओं की शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

स्थानीय पाटलिपुत्र परिषद भवन में ब्रेन जिम चेस एकेडमी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए श्री यादव ने कहा कि शतरंज दिमागी व्यायाम का उत्तम साधन है। युवक-युवतियों की चेस के प्रति बढ़ती दिलचस्पी और सक्रिय भागीदारी मानसिक कसरत के संवर्धन के प्रति शुभ संकेत है। बुजुर्गों के लिए तो यह विशिष्ट खेल है ही। श्री यादव ने सफल प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर अखिल बिहार शतरंज संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना, उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिन्हा, भाजपा नेता रंजीत कुमार सिन्हा ‘तन्नू’, अनिकेत सिन्हा, परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर टीपी गोलवारा, महासचिव संजीव यादव, अजय सिंह चप्पू आदि ने शतरंज की महत्ता पर प्रकाश डाला। मंच संचालन हिमांशु कुमार ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights