Saturday, June 6, 2026
Home Slider Football : लीड्स से ड्रॉ खेल कर लिवरपूल टॉप-4 से बाहर

Football : लीड्स से ड्रॉ खेल कर लिवरपूल टॉप-4 से बाहर

by Khel Dhaba
0 comment

लीड्स। लिवरपूल को 87वें मिनट में गोल गंवाने के कारण लीड्स के खिलाफ इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) का मैच 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा ​जिससे टीम शीर्ष चार में जगह बनाने में नाकाम रही।

लिवरपूल को साडियो माने ने 31वें मिनट में ही बढ़त दिला दी थी। उसने मैच में अधिकतर समय यह बढ़त कायम रखी लेकिन 87वें मिनट में स्पेन के डिफेंडर डिएगो लोरेंटे ने लीड्स को बराबरी दिला दी।

लिवरपूल के अब 32 मैचों में 53 अंक हैं और वह छठे स्थान पर है। लीड्स के इतने ही मैचों में 46 अंक हैं और वह दसवें स्थान पर है।

इस तरह से लिवरपूल अभी चैंपियंस लीग की दौड़ से बाहर है। यदि वह इस मैच में जीत दर्ज कर लेता तो फिर वेस्ट हैम से ऊपर चौथे स्थान पर पहुंच जाता।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.