Saturday, June 13, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल : डोर्टमंड ने पिछड़ने के बाद जीत दर्ज की

फुटबॉल : डोर्टमंड ने पिछड़ने के बाद जीत दर्ज की

by Khel Dhaba
0 comment

बर्लिन। बोरूसिया डोर्टमंड ने दो गोल से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए शनिवार को एंट्रैक्ट फ्रेंकफर्ट को 3-2 से हराकर बुंदेसलीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में खिताब की दौड़ को रोमांचक बना दिया।

महमूद दाहूद ने 89वें मिनट में डोर्टमंड की टीम की ओर से विजयी गोल दागा। ज्यूड बेलिंघम ने 86वें मिनट में टीम को बराबरी दिलाई थी।

इस जीत से शीर्ष पर चल रहे बायर्न म्यूनिख और दूसरे स्थान पर चल रहे डोर्टमंड के बीच छह अंक का अंतर रह गया है। बायर्न को शुक्रवार को घरेलू मैदान पर बोरूसिया मोंशेनग्लाबाख ने 2-1 से हराया था।

डोर्टमंट के तीनों गोल में एर्लिंग हैलेंड की अहम भूमिका रही। एंट्रैक्ट फ्रेंकफर्ट को राफेल सेंटोस बोरे मॉरी ने 15वें और 24वें मिनट में गोल दागकर बढ़त दिलाई।

फ्रेंकफर्ट की टीम मैच में अधिकांश समय आगे थी लेकिन अंतिम 20 मिनट में डोर्टमंड ने मैच का रुख बदल दिया। थोर्गन हेजार्ड ने 71वें मिनट में डोर्टमंड की ओर से पहला गोल दागा जिसके बाद बेलिंघम ने टीम को बराबरी और फिर दाहूद ने जीत दिलाई।

अन्य मैचों में फ्रेइबर्ग और बायर लीवरक्यूसेन को बढ़त बनाने के बावजूद अंक बांटने पड़े। लीवरक्यूसेन को यूनियन बर्लिन ने 2-2 से बराबरी पर रोका जबकि फ्रेइबर्ग ने निचली लीग में खिसकने का खतरा झेल रहे आर्मीनिया बीलफेल्ड से 2-2 से ड्रॉ खेला।

लेपजिग ने टीम में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के बावजूद 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे मेंज को 4-1 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.