Tuesday, May 26, 2026
Home Slider फुटबॉल : लिवरपूल को हरा आर्सेनल ने जीती कम्यूनिटी शील्ड ट्रॉफी

फुटबॉल : लिवरपूल को हरा आर्सेनल ने जीती कम्यूनिटी शील्ड ट्रॉफी

by Khel Dhaba
0 comment

लंदन। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) चैंपियन आर्सेनल ने यहां वेम्बले स्टेडियम में खेले गए फाइनल में लिवरपूल को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर कम्यूनिटी शील्ड ट्रॉफी जीत ली है। एफए कप के विजेता आर्सेनल ने मैच शुरू होने के 12 मिनट बाद ही 1-0 की बढ़त बना ली। आर्सेनल के लिए यह गोल पियरे एमरिक एबामेयांग ने किया।

पिछले महीने ही ईपीएल का खिताब जीतने वाली लिवरपूल ने दूसरे हाफ में वापसी की और 73वें मिलट में ताकुमी मिनामीनो के गोल की मदद से मुकाबला बराबरी पर ला दिया।

निर्धारित समय तक मैच 1-1 से ड्रॉ रहने के बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में चला गया, जहां आर्सेनल ने लिवरपूल से बाजी मारी ली।इंग्लिश प्रीमियर लीग का 2020-21 सीजन अब 12 सितंबर से शुरू होगा। इस सीजन में लिवरपूल को अपना पहला मैच लीड्स यूनाइटेड के साथ खेलना है। इसी दिन आर्सेनल का सामना फुल्हम से होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights