Tuesday, May 26, 2026
Home Slider वेस्टर्न एंड साउदर्न ओपन टेनिस में जोकोविच व अजारेंका बने चैंपियन

वेस्टर्न एंड साउदर्न ओपन टेनिस में जोकोविच व अजारेंका बने चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

न्यूयॉर्क। वल्र्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच और बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका ने यहां खेले गए वेस्टर्न एंड साउदर्न ओपन के फाइनल में क्रमश: पुरुष एवं महिला वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। जाकोविच ने शनिवार को खेले गए फाइनल में कनाडा के मिलोस राओनिक को 1-6, 6-3 और 6-4 से हराकर यहां अपना दूसरा खिताब जीता।

2020 में जोकोविच की यह लगातार 23वीं जीत है। वह टेनिस इतिहास के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने सभी नौ एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीते हैं। जोकोविच ने इसके साथ ही वल्र्ड नंबर-2 स्पेन के राफेल नडाल के 35 एटीपी मास्टर्स-1000 टूर्नामेंट के खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी की। उनके करियर का यह 80वां खिताब है।

महिला एकल के फाइनल में अजारेंका का सामना जापान की नाओमी ओसाका के खिलाफ होना था, लेकिन ओसाका चोट के कारण मुकाबले से हट गई और अजारेंका को चैम्पियन घोषित कर दिया गया। अजारेंका के कैरियर का 21वां डब्ल्यूटीए खिताब है। ओसाका ने पिछले मैच में बेल्जियम के एलिस मर्टेंस को हराया था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights