साओ पाउलो। अर्जेटीना और उरूग्वे ने दक्षिण अमेरिका विश्व कप फुटबॉल क्वालीफायर पहले दौर के मुकाबले जीत लिये हैं।
कोरोना वायरस महामारी के कारण ये मैच खाली स्टेडियम में खेले गए। अर्जेंटीना के लिये लियोनेल मेस्सी और उरूग्वे के लिये लुईस सुआरेज ने एक एक गोल किया ।
अर्जेंटीना ने इक्वाडोर को मेस्सी के एकमात्र गोल के दम पर हराया। वहीं चिली के खिलाफ मोंटेवीडियो में सुआरेज ने उरूग्वे के लिये पहला गोल किया । उरूग्वे ने यह मैच 2- 1 से जीता।
पराग्वे को पेरू ने 2-2 से ड्रॉ पर रोका।दक्षिण अमेरिकी क्वालीफायर पहले दौर के बाकी मुकाबले शुक्रवार को पूरे होंगे। ब्राजील को बोलिविया के खिलाफ नेमार के बिना उतरना होगा। वहीं कोलंबिया का सामना वेनेजुएला से होगा।
अगले विश्व कप में दक्षिण अमेरिका की चार टीमों को सीधे प्रवेश मिलेगा जबकि पांचवीं टीम अंतर महाद्वीपीय प्लेआफ क्वालीफिकेशन से जा सकती है। क्वालीफिकेशन मार्च 2022 में खत्म होंगे।