Saturday, June 13, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय FIFA World Cup 2026 qualifiers अर्जेंटीना ने मेसी के दो गोलों से पेरू को हराया

FIFA World Cup 2026 qualifiers अर्जेंटीना ने मेसी के दो गोलों से पेरू को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

लीमा, 18 अक्टूबर। अर्जेंटीना ने लियोनेल मेसी के पहले हाफ में किए गए दो गोल की मदद से फीफा विश्व कप क्वालीफायर FIFA World Cup 2026 qualifiers मुकाबले में पेरू को 2-0 से हराया।

लीमा में नेशनल स्टेडियम में मंगलवार को यहां खेले गये मैच में मेसी ने आधे घंटे के बाद ही पहला गोलकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने मेसी के 16 गज की दूरी से किये गये दूसरे गोल से बढ़त को 2-0 कर दिया।

इस जीत के साथ ही अर्जेंटीना ने क्वालीफायर में शानदार शुरुआत बरकरार रखी है। अर्जेंटीना ने चार मैच जीते है और उसने दूसरे स्थान पर मौजूद उरुग्वे पर पांच अंकों की बढ़त बना ली है। पेरू अब तक केवल एक अंक के साथ 10 टीमों की तालिका में नौवें स्थान पर है।

मंगलवार को दक्षिण अमेरिका के क्वालीफाइंग ग्रुप में अन्य जगहों पर हुए मुकाबलों में उरुग्वे ने ब्राज़ील को 2-0 से हराया, इक्वाडोर को कोलंबिया ने गोल रहित घरेलू ड्रा पर रोका, पराग्वे ने बोलीविया पर 1-0 से जीत हासिल की, और वेनेजुएला ने चिली पर 3-0 से जीत दर्ज की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.