Tuesday, June 2, 2026
Home Slider इंग्लैंड दौरे पर खिलाड़ियों, अधिकारियों के साथ नहीं जायेंगे परिवार : पीसीबी

इंग्लैंड दौरे पर खिलाड़ियों, अधिकारियों के साथ नहीं जायेंगे परिवार : पीसीबी

by Khel Dhaba
0 comment

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अगले महीने के इंग्लैंड दौरे पर खिलाड़ियों और अधिकारियों के साथ उनके परिवारों को जाने की अनुमति नहीं देगा क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के कारण अतिरिक्त एहतियात बरती जा रही है।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड विशेष चार्टर्ड फ्लाइट पर पांच लाख पाउंड खर्च कर रहा है जिससे 29 ख्सिलाड़ी और 14 अधिकारी पाकिस्तान से इंग्लैंड आयेंगे।

पाकिस्तान बोर्ड के एक सूत्र ने कहा, बोर्ड ने खिलाड़ियों को साफ तौर पर कहा है कि उनके परिवार उनके साथ नहीं जा सकते क्योंकि वहां जाकर भी उन्हें अलग ही रहना पड़ेगा । पूरी टीम सितंबर में दौरा खत्म होने तक अपने परिवारों से मिल नहीं सकेगी। तीन टेस्ट और तीन टी-20 मैचों की सीरीज 30 जुलाई से खेली जायेगी।

सूत्र ने कहा, बोर्ड ने खिलाड़ियों को बता दिया है कि इंग्लैंड पहुंचते ही उन्हें बर्मिंघम में 14 दिन पृथक रहना होगा । इसके बाद मैनचेस्टर में वे चार सप्ताह जैविक सुरक्षित माहौल में अभ्यास करेंगे। इस श्रृंखला के प्रसारण राजस्व से ईसीबी को सात से साढे सात करोड़ पाउंड मिलने की उम्मीद है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.