Tuesday, June 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट संजय कुमार स्मृति अंतर विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता इस महीने के अंतिम सप्ताह में

संजय कुमार स्मृति अंतर विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता इस महीने के अंतिम सप्ताह में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। गर्दनीबाग स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में मार्च के अंतिम सप्ताह में डॉ संजय कुमार स्मृति अंतर विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ विनय कुमार सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए आशुतोष कुमार को संयोजक बनाया गया है। फाउंडेशन के सचिव आशीष सिन्हा ने बताया कि प्रतियोगिता में 8 टीमों को भाग लेने की अनुमति दी जायेगी। लीग आधार पर प्रतियोगिता आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि भाग लेने को इच्छुक विद्यालय संजय गांधी स्टेडियम गर्दनीबाग में संयोजक आशुतोष कुमार से संपर्क कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.