Friday, June 5, 2026
Home Slider Euro Cup 2020 : ग्रिजमैन ने फ्रांस को हार से बचाया, हंगरी से अंक बांटे

Euro Cup 2020 : ग्रिजमैन ने फ्रांस को हार से बचाया, हंगरी से अंक बांटे

by Khel Dhaba
0 comment

बुडापेस्ट। यूरो कप फुटबॉल में शनिवार को एक बड़ा अपसेट होने से बच गया। फ्रांस के एंटोनी ग्रिजमैन ने दूसरे हाफ में गोल कर हंगरी के खिलाफ खेले गए मैच में अपनी टीम 1-1 की बराबरी दिलाई। इस मैच में फ्रांस की टीम ने गोल करने के कई आसान मौके को गंवाया।

पहले हाफ में फ्रांस की टीम हंगरी पर पूरी तरह हावी थी पर गोल कर इस मैच की मेजबान टीम हंगरी ने। बुडापेस्ट के 67,215 दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में पहले हाफ के इंजुरी टाइम के दूसरे मिनट में अत्तिला फियोला ने गोल कर पहले हाफ में 1-0 की बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ में दोनों टीमें मजबूत इरादे से उतरी। दोनों टीमों की ओर से अटैक होने लगे। खेल के 66वें मिनट में एंटोनी ग्रिजमैन ने गोल कर फ्रांस को 1-1 की बराबरी पर ला दिया जो अंत तक कायम रहा। पूरे मैच में फ्रांस ने कुल 15 शॉट गोलपोस्ट पर दागे जिसमें 4 निशाने पर थे। हंगरी ने मात्र पांच दागे जिसमें 3 टारगेट पर थे। 67 प्रतिशत गेंद फ्रांस के खिलाड़ियों के पास रहे जबकि हंगरी के पास मात्र 33 प्रतिशत।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.