Friday, June 19, 2026
Home Slider इंग्लैंड की महिला टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ क्लीन स्वीप किया

इंग्लैंड की महिला टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ क्लीन स्वीप किया

by Khel Dhaba
0 comment

डर्बी। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने बारिश से प्रभावित पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को तीन विकेट से हराकर शृंखला में 5-0 से क्लीन स्वीप किया।

बारिश के कारण यह मैच पांच-पांच ओवर का कर दिया गया था। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर तीन विकेट पर 41 रन बनाये। इसके जवाब में इंग्लैंड किसी भी बल्लेबाज के दोहरे अंक में नहीं पहुंचने के बावजूद 4.3 ओवर में सात विकेट पर 42 रन बनाने में सफल रहा।

वेस्टइंडीज की तरफ से कप्तान स्टेफनी टेलर ने 15, नताशा मैकलीन ने नाबाद 14 और डींड्रा डोटिन ने 11 रन बनाये। इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ओवर में ही दो विकेट गंवा दिये। इसके बाद भी उसके विकेट गिरते रहे।

इंग्लैंड को आखिरी ओवर में सात रन चाहिए थे लेकिन सराह ग्लेन और फ्रान विल्सन रन आउट हो गयी। ऐसे में शकीरा सेलमान की तीन नोबाल वेस्टइंडीज को भारी पड़ गयी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.