Thursday, June 18, 2026
Home Slider वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी के प्रशिक्षुओं ने केक काटकर मनाया अधिकारी मदन मोहन प्रसाद का 75वां जन्म दिन

वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी के प्रशिक्षुओं ने केक काटकर मनाया अधिकारी मदन मोहन प्रसाद का 75वां जन्म दिन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कोच अधिकारी मदन मोहन प्रसाद का 75वां जन्म दिवस आज उनके द्वारा स्थापित वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड राजेंद्रनगर मैदान पर मनाया जायेगा।

75वें जन्मदिवस पर आयोजित समारोह में एकेडमी के प्रशिक्षुओं व कोच संतोष कुमार की मौजूदगी में अधिकारी मदन मोहन प्रसाद ने केक काटा। सर्वप्रथम कोच संतोष कुमार ने अपने गुरू अधिकारी जी को केक खिला कर आशीर्वाद लिया। सभी प्रशिक्षुओं ने ‘आप जियो हजारों साल’ का नारा लगाते हुए क्रिकेट के भीष्मपितामह को उनके हीरक जयंती पर बधाई दी।

अधिकारी एमएम प्रसाद ने भी सभी प्रशिक्षुओं को मेहनत व लगन के साथ निरंतर अभ्यास करने का आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती है। इस हीरक जयंती जन्म समारोह में पूर्व रणजी प्लेयर आशीष सिन्हा, एकेडमी के सहायक कोच राहुल कुमार, रणजी प्लेयर केशव कुमार, कुमार रजनीश, राजेंद्र प्रसाद यादव, सोनू समेत कई अविभावक मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.