Friday, June 12, 2026
Home बिहारफुटबॉल रेखा राय मेमोरियल Patna Junior Football League में ऊर्जा टर्फ एफए व स्टडी एंड स्पोट्र्स क्लब विजयी

रेखा राय मेमोरियल Patna Junior Football League में ऊर्जा टर्फ एफए व स्टडी एंड स्पोट्र्स क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 21 दिसंबर। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही रेखा राय मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग के अंतर्गत खेले गए मैचों में ऊर्जा टर्फ एफए और स्टडी एंड स्पोट्र्स क्लब ने जीत हासिल की। ऊर्जा टर्फ एफए ने इलेवन ब्रदर्स को 2-1 जबकि स्टडी एंड स्पोट्र्स क्लब ने नेशनल स्पोर्टिंग क्लब, बीकेपी को 1-0 से हराया।

स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम में खेली जा रही इस लीग के अंतर्गत शनिवार यानी 21 दिसंबर को खेले गए पहले मुकाबले में ऊर्जा टर्फ एफए ने इलेवन ब्रदर्स को 2-1 से हराया। खेल के दूसरे मिनट में इलेवन ब्रदर्स के मार्टिन क्रिस्टोफर ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके छह मिनट बाद ऊर्जा टर्फ एफए के विमिक कुमार मुर्मु ने गोल कर मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। पहले हाफ और दूसरे हाफ के अंतिम क्षण तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर था। 68वें मिनट में केतन कुमार शर्मा ने गोल कर ऊर्जा टर्फ एफए को 2-1 से जीत दिला दी। इलेवन ब्रदर्स के मार्टिन क्रिस्टोफर को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार एनआईएस कोच अभिमन्यु ने प्रदान किया।

दूसरे मैच में स्टडी एंड स्पोट्र्स क्लब ने नेशनल स्पोर्टिंग क्लब, बीकेपी को 1-0 से हराया। विजेता टीम की ओर से तुषार कुमार ने 28वें मिनट में गोल दागा। विजेता टीम के अंकित कुमार को एनआईएस कोच शशि कुमार सुमन ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

22 दिसंबर के मैच
दूजरा एफसी बनाम करीमा दयाल एफए
इलेवन स्टार एफसी, मोकामा बनाम पीएसएफए जूनियर

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.