Wednesday, June 10, 2026
Home बिहारफुटबॉल ईसी रेलवे दानापुर मोइनुल हक कप फुटबॉल के फाइनल में

ईसी रेलवे दानापुर मोइनुल हक कप फुटबॉल के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

बांका। ईसी रेलवे दानापुर ने समस्तीपुर को 1-0 से हरा बिहार राज्य अंतर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप फॉर मोइनुल हक कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। विजेता टीम की ओर सामंत कुमार ने खेल के 42वें मिनट में गोल दागा।

बिहार फुटबॉल संघ के तत्वावधान में बांका जिला फुटबॉल संघ की मेजबानी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में कल पटना और भागलपुर के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जायेगा। ईसी रेलवे, दानापुर गत वर्ष का चैंपियन भी है। इस मैच के मुख्य निर्णायक हरेंद्र कुमार यादव थे। जबकि सहायक रेफरी शिवब्रत गौतम और आदित्य राज थे। चौथे रेफरी मनोज कुमार थे।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.