Wednesday, June 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट पूर्णिया क्रिकेट लीग में पीडीसीसीसी और डीएपीएस जीते

पूर्णिया क्रिकेट लीग में पीडीसीसीसी और डीएपीएस जीते

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया। स्थानीय डीएसए मैदान पर पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 40वीं जिला सबजूनियर क्रिकेट लीग में गुरुवार को खेले गए मैचों में पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट कोचिंग कैंप सी और डीएपीएस ने जीत हासिल की।
पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट कोचिंग कैंप ने ब्रह्मोस क्रिकेट क्लब को 78 रनों से हरा कर 2 अंक हासिल किए। एक अन्य मैच में डीएपीएस ने सनराइज क्रिकेट क्लब 4 विकेट से मात देकर 2 अंक हासिल किए।

पहला मैच
पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट कोचिंग कैंप सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 23 ओवर के मैच अपने 8 विकेट खोकर 156 रन बनाए। अक्षय ने 35 रन, मधुकर ने 26 रन,, हमजा 13 रन, एवं तेजस ने 13 रन बनाए। शिवम ने 4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट ,आर्य ने 5 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट, युवराज ने 5 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट एवं सूरज ने 2 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रह्मोस क्रिकेट क्लब ने 17.1 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर मात्र 78 रन ही बना पाई। गिरिराज ने 19 रन एवं ओम ने 13 रन बनाए। कामिल ने 3.1 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट ,अंकित ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट, लकी ने 5 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। प्लेयर ऑफ द मैच पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट कोचिंग कैंप सी के मधुकर कुमार बने। इस मैच के निर्णायक अंबुज कुमार सिंह, श्वेत कुमार एवं स्कोरर विकल्प कुमार थे।

दूसरा मैच
सनराइज क्रिकेट क्लब की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने सभी 10 विकेट खोकर 14.5 ओवर में 93 रन ही बना पाई। आसिफ ने 16 रन एवं आकाश ने 14 रन बनाए । दीपक ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4विकेट, राज ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट एवं कौशल ने 0.5 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डी एपीएस टीम 12.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 95 रन बनाए। इशराक ने 20 रन, कौशल ने 14 रन बनाए। शिवम ने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट, शुभम ने 2 ओवर में 5 रन देकर 1 विकेट ,एवं गोलू ने 2 अवर में 22 रन देकर 1 विकेट हासिल किए। प्लेयर ऑफ द मैच डीएपीएस के दीपक बने। इस मैच के निर्णायक काजल पोद्दार ,मोनू कुमार एवं स्कोरर विकल्प कुमार थे।

इस मौके पर संघ के चेयरमैन राजेश बैठा, सदस्य अंबुज कुमार सिंह,जितेंद्र कुमार सिन्हा, विमल मुकेश, दीपक कुमार गुड्डा,मंटू दा,नवीन घोष, प्रेम प्रकाश, अभिषेक ठाकुर, विनोद कुमार, गोपाल जी ,पंकज कुमार, पांडे बाबा ,सरजील असर, विजय ली, मनोहर ,पशुपति आदि उपस्थित थे।

** 20 दिसंबर 2019 को होने वाले मैच सीनियर डिवीजन ” जीत स्पोट्र्स अकैडमी बनाम गैलेक्सी स्पॉटिंग क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.