Sunday, June 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट East Champaran District Cricket League : यंग इलेवन क्रिकेट एकेडमी की रोमांचक जीत

East Champaran District Cricket League : यंग इलेवन क्रिकेट एकेडमी की रोमांचक जीत

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी, 24 फरवरी। ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रही पूर्वी चंपारण जिला बी डिवीजन क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में यंग एलेवन क्रिकेट एकेडमी ने नेशनल क्रिकेट क्लब को 2 विकेट से पराजित कर दिया।

स्थानीय गांधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी नेशनल क्रिकेट क्लब की टीम ने तौसीफ के 65 रन, प्रियांशु के 41 रन की बदौलत निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में सात विकेट पर 162 रन का स्कोर खड़ा किया।

यंग इलेवन क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज जीनियस ने 3 और अब्दुल ने 2 विकेट लिया।

जवाब में खेलने उतरी यंग इलेवन क्रिकेट एकेडमी की टीम ने नाजिश के नाबाद 52 रन और अभिषेक के 37 रन की पारी की बदौलत 29.4 ओवर में 8 विकेट पर 163 रन बनाये।

नेशनल क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अमरदीप ने 3 विकेट जबकि राहुल ने 2 विकेट लिया।

मैच में अम्पायर की भूमिका इब्राहिम लोधी व रितिक कुमार ने निभाया वहीं स्कोरर की भूमिका में हर्षित रहे।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार यंग इलेवन क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी नाजिश को जी के स्पोर्ट्स के सौजन्य से वरिष्ठ खिलाड़ी सह इसीडीसीए खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र सिंह ने दिया।

इसीडीसीए सचिव रवि राज के हवाले से मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि कल इंडियन क्रिकेट एकेडमी का मुकाबला रॉयल क्रिकेट क्लब मेहसी से होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.